Gainers & Losers : सेंसेक्स 2223 और निफ्टी 662 अंक गिरा, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers : बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी का दिन खराब रहा। 5 अगस्त को दोनों में लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने निवेशकों के बीच मंदी की आशंका को बढ़ा दिया है। जिसके चलते व्यापक स्तर पर बिकवाली हुई। आज लगभग 469 शेयरों में तेजी आई, 3,084 शेयरों में गिरावट आई और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

अपडेटेड Aug 05, 2024 पर 6:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन के शेयरों में 2 फीसदी की बढ़त हुई। कंपनी को केंद्रीय भूजल बोर्ड से 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है

Gainers & Losers : खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में आज भारी बिकवाली दिखी। सेंसेक्स-निफ्टी काफी ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स में करीब 3.5 फीसदी और निफ्टी बैंक में करीब 2.5 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 2,223 अंक गिरकर 78,759 पर बंद हुआ है वहीं, निफ्टी 662 अंक गिरकर 24,056 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 1258 अंक गिरकर 50092 पर बंद है। मिडकैप 2056 अंक गिरकर 55,857 पर बंद हुआ है। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा अनुभव देखने को मिला है -

Bharat Forge | CMP: Rs 1,549 | जुलाई में उत्तरी अमेरिका में क्लास-8 ट्रक ऑर्डर 15 महीने के निम्नतम स्तर पर आ जाने के बाद भारत फोर्ज के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

Ashoka Buildcon | CMP: Rs 239.70 | मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) की दो परियोजनाओं के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी होने के बावजूद अशोका बिल्डकॉन के शेयरों में आज 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। ये परियोजनाएं करीब 1,280 करोड़ रुपये की हैं। कमजोर वैश्विक संकेतों और मंदी की आशंकाओं के कारण बाजार में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के बाद शेयर में यह गिरावट आई है।


Sheela Foam | CMP: Rs 955 | शीला फोम के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। कंपनी ने FY25 की पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी का EBITDA साल-दर-साल 23 फीसदी घटकर 59.9 करोड़ रुपये पर रहा है जो Q1 FY24 में 77.6 करोड़ रुपये था। मार्जिन भी Q1 FY24 के 12 फीसदी से 460 आधार अंक (bps) घटकर Q1 FY25 में 7.4 प्रतिशत रह गया है।

Century Plyboards | CMP: Rs 686.60 | जून में समाप्त तिमाही के खराब नतीजों के बाद सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स के शेयरों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Marico | CMP: Rs 672 | मैरिको के शेयरों में आज 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जून तिमाही में कंपनी की आय और मुनाफे में मजबूती देखने को मिली है। EBITDA और मार्जिन में भी सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली है।

Suven Life Sciences | CMP: Rs 135.20 | सुवेन लाइफ साइंसेज के शेयरों में 5 फीसदी का निचला सर्किट लगा। कंपनी ने जून तिमाही में 28 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया तथा इसकी आय पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 74 फीसदी घटकर 1 करोड़ रुपये रह गया।

Devyani International | CMP: Rs 179 | देवयानी इंटरनेशनल के शेयरों में जून तिमाही में 22.43 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज करने के बाद 0.7 फीसदी की बढ़त हुई।

Century Enka | CMP: Rs 585 | कंपनी ने बताया है कि जून तिमाही में उसका मुनाफा एक साल पहले की समान तिमाही के 13.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 24.3 करोड़ रुपये पर रहा है। इसके बाद इस शेयर में आज 1.8 फीसदी की बढ़त हुई।

Market outlook : सेंसेक्स -निफ्टी करीब 3% टूट कर हुए बंद, जानिए 6 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

South West Pinnacle Exploration | CMP: Rs 107 | साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन के शेयरों में 2 फीसदी की बढ़त हुई। कंपनी को केंद्रीय भूजल बोर्ड से 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।