Get App

Gainers & losers: 30 सितंबर को इन स्टॉक्स और सेक्टर में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & losers: हीरो मोटोकॉर्प के शेयर के लिए यूबीएस ने 'सेल' रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज को ऐसा लग रहा है कि कंपनी की बाजार हिस्सेदारी घट रही है। इस गिरावट ने हीरो को घरेलू टूव्हीलर मार्केट में 23.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर धकेल दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 4:52 PM
Gainers & losers: 30 सितंबर को इन स्टॉक्स और सेक्टर में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
Gainers & losers:आज ऑटो, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, फार्मा, IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ।

Gainers & losers:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% की गिरावट लेकर बंद हुए। आज बाजार में करीब 2 महीने की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। आज ऑटो, रियल्टी, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही जबकि एनर्जी, फार्मा, IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। हालांकि मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1272.07 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 84,299.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 368.10 अंक यानी 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 25,810.85 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Bharat Electronics | CMP: Rs 284 | सरकारी स्वामित्व वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बेंचमार्क इंडेक्स में शामिल होने के बाद अपने पहले कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुए। आज स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट लेकर बंद हुआ।

Ola Electric Mobility | CMP: Rs 99.85 |आज यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ। इओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के शेयरों में पिछले 11 में से 9 दिन गिरावट आई है। इसके साथ ही शेयर का भाव पहली बार 100 रुपये के नीचे चला गया। HSBC ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि ओला के कई सर्विस सेंटर इस समय हद से अधिक सर्विस कंप्लेंट्स की समस्या से जूझ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें