GE Shipping । मौजूदा भाव: ₹993.00 (+1.93%)
Shipping Corporation of India (SCI) । मौजूदा भाव: ₹231.70 (+12.26%)
इजरायल और ईरान के बीच जंग छिड़ने के चलते एशियाई मार्केट धराशायी हो गया तो दूसरी तरफ शिपिंग कॉरपोरेशन के शेयर इंट्रा-डे में 14.58% उछलकर ₹236.50 और जीई शिपिंग के शेयर इंट्रा-डे में 7.75% बढ़कर ₹1049.70 पर पहुंच गए। इसकी वजह ये है कि अगर लड़ाई जारी रहती है या इसका दायरा फैलता है, तो टैंकर की दरें बढ़ सकती हैं, क्योंकि जहाज मिडिल ईस्ट से दूर रहेंगे। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल निर्यात करता है, जोकि वैश्विक सप्लाई का 2% है।
Asian Granito India । मौजूदा भाव: ₹66.70 (+3.25%)
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने ग्रेनिटो इंडिया की कंपोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट को मंजूरी तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 5.26% उछलकर ₹68.00 पर पहुंच गए। इस मंजूरी के बाद अब कंपनी के भीतर बड़े पैमाने पर स्ट्रक्चरल चेंज हो सकेंगे।
Kernex Microsystem । मौजूदा भाव: ₹1300.75 (+5.00%)
₹311 करोड़ का ऑर्डर मिलने पर कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.00% उछलकर ₹1300.75 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। ऑर्डर के बारे में अधिक डिटेल्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
Tanfac Industries । मौजूदा भाव: ₹3301.00 (+7.90%)
टैनफैक इंडस्ट्रीज ने हाई फ्योरिटी सोलर ग्रेड डाईल्यूट हाइड्रोफ्लोरिक एसिड का नया प्लांट सफलतापूर्वक लॉन्च किया तो शेयरों ने भी जश्न मनाया और इंट्रा-डे में 11.78% उछलकर ₹3420.00 पर पहुंच गया। इस प्लांट की कैपेसिटी सालाना 5 हजार टन की है। इसक प्रोडक्ट को खासतौर से सोलर इंडस्ट्री में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।
InterGlobe Aviation (IndiGo) । मौजूदा भाव: ₹5280.00 (-3.71%)
SpiceJet । मौजूदा भाव: ₹43.81 (-1.95%)
12 जून को लंदन जा रही एयर इंडिया की ड्रीमलाइनर के अहमदाबाद से उड़ान भरते ही क्रैश होने और इजराइल-ईरान के बीच लड़ाई के चलते कच्चे तेल में उबाल ने एविएशन स्टॉक्स को बुरी तरह तोड़ दिया है। इन दोनों वजहों से इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर इंट्रा-डे में 5.62% टूटकर ₹5175.00 और स्पाइसजेट के शेयर 5.64% टूटकर ₹42.16 तक आ गए था।
Unified Data Tech । मौजूदा भाव: ₹334.40 (-10.80%)
वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में यूनिफाइड डेटा टेक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर ₹21.4 करोड़ से गिरकर ₹14.6 करोड़ और मार्जिन 20.22% से फिसलकर 12.76% पर आया तो शेयर भी इंट्रा-डे में 14.35% टूटकर ₹321.10 पर आ गए।
L&T Finance । मौजूदा भाव: ₹186.20 (-0.88%)
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने एलएंडटी फाइनेंस की रेटिंग को खरीदारी से घटाकर न्यूट्रल की तो शेयर इंट्रा-डे में आज 3.54% टूटकर ₹181.20 पर आ गए। ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग में कटौती की है लेकिन टारगेट प्राइस ₹177 से बढ़ाकर ₹210 किया है।
Sona BLW Precision Forgings । मौजूदा भाव: ₹503.00 (-1.55%)
53 वर्ष की उम्र में चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) की एकाएक मौत पर सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिशन फॉर्जिंग्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 7.70% टूटकर ₹471.55 पर आ गए। उनकी मौत इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक के चलते हुई। संजय कपूर ने कंपनी का वैश्विक विस्तार किया था और ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी थे।