Gainers & Losers: 29 अक्टूबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Federal Bank का शेयर आज 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में फेडरल बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.8 फीसदी उछलकर 1,057 करोड़ रुपये, नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 15.1 फीसदी बढ़कर 2,367 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Oct 29, 2024 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज इन शेयर में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: फिन निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश देखने को मिल रहा है। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी रही जबकि PSE, रियल्टी शेयरों में खरीदारी आई। मेटल, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 363.99 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 80,369.03 केस्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 127.70 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 24,466.85 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयर में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Kalpataru Projects International | CMP: Rs 1,259 | शेयर आज 7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़कर 125.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 9.1 प्रतिशत बढ़कर 4,930 करोड़ रुपये हो गया।


JSW Infrastructure | CMP: Rs 316.05 | आज यह शेयर 10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू इंफ्रा का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 46 फीसदी उछलकर 371.5 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 18 फीसदी उछलकर 1,001.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Bharat Electronics | CMP: Rs 283.40 | आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34.4 फीसदी बढ़कर 1091.27 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 14.8 फीसदी बढ़कर 4425.29 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3918.13 करोड़ रुपये था।सितंबर तिमाही के अंत में उसके ऑर्डर बुक की साइज 74,595 करोड़ रुपये रही।

Gillette India | CMP: Rs 9,399 | आज यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 43.5 फीसदी की बढ़त के साथ 133.01 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। वहीं कंपनी की आय में 17.11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कंपनी ने अपने बयान में कहा, "ग्रामीण बाजारों में जारी हरियाली के बीच विकास व्यापक रहा है।"जुलाई-सितंबर तिमाही में जिलेट इंडिया का कुल व्यय 11 प्रतिशत बढ़कर 611.62 करोड़ रुपये हो गया।

Spandana Sphoorty | CMP: Rs 377.90 | आज यह शेयर 18 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह कंपनी के सितंबर तिमाही के कमजोर नतीजे बताए जा रहे हैं। माइक्रोफाइनेंस कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसे 204 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि इसके पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी 116 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। खराब नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने भी इसके शेयर का टारगेट घटा दिया है।नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज नेट (Nuvama Institutional Equities) ने कंपनी के शेयरों का टारगेट प्राइस 900 रुपये से 42 फीसदी घटाकर 520 रुपये कर दिया है।

Suzlon Energy | CMP: Rs 68.90 | आज यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 96.1 फीसदी उछलकर 200.6 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 47.7 फीसदी उछलकर 2,093 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Ola Electric | CMP: Rs 76.64 | Ola Electric हाल ही में लिस्ट हुई इस कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह अपने लिस्टिंग होने के बाद पहली बार अपने आईपीओ से नीचे गिरा।

Federal Bank | CMP: Rs 200.80 | आज यह शेयर 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। सितंबर तिमाही में फेडरल बैंक का स्टैंडएलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.8 फीसदी उछलकर 1,057 करोड़ रुपये, नेट इंटेरेस्ट इनकम (NII) 15.1 फीसदी बढ़कर 2,367 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 2.11% से गिरकर 2.09% और नेट एनपीए 0.6% से गिरकर 0.57% पर आ गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।