मजबूत शुरुआत के बाद ऊपर से बाजार फिसला और अंत में सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसला। वहीं मेटल, PSE, IT शेयरों में दबाव रहा। FMCG, रियल्टी, फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 73.48 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 81,151.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 72.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 24,781.10 के स्तर पर बंद हुआ।