Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझान के बीच आज घरेलू मार्केट में निवेशकों ने एक दिन पहले की तेजी से हुए मुनाफे को बुक किया। मार्केट को आज मेटल, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक के शेयरों ने संभालने की कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए लेकिन दूसरी तरफ एफएमसीजी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयरों ने मार्केट को नीचे खींच लिया जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स 78700 और निफ्टी 23800 के पार जाकर फिसला है।
