Gainers & Losers on Budget Day: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट स्पीच शुरू की और मार्केट भी ऊपर चढ़ता गया, फिर एकाएक मार्केट ने रिवर्स गियर लगाया और यह गहरा लाल हो गया। निफ्टी 50 की बात करें तो यह 23650 के काफी करीब पहुंचा ही था कि धड़ाम से नीचे आ गया और इंट्रा-डे में तो यह 23,325 के नीचे तक आ गया। सेंसेक्स 77,899 तक पहुंचा था लेकिन फिर टूटकर 77006 तक आ गया। दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 77505.96 और निफ्टी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23482.15 पर बंद हुआ है।
