Gainers & Losers: Nifty की वीकली एक्सपायरी पर भिड़े बुल और बेयर्स, इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज दबाव दिखा। अब रिकॉर्ड हाई से ये 14 फीसदी से अधिक फीसदी नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?

अपडेटेड Apr 09, 2025 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बुल और बेयर्स की रस्साकसी में दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 379.93 प्वाइंट्स यानी 0.51% फिसलकर 73847.15 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.61% यानी 136.70 प्वाइंट्स गिरकर 22399.15 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज तीन अहम बातों का तगड़ा असर दिखा। एक तो ये कि अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है और दूसरा ये कि आरबीआई ने रेपो रेट को 0.25 फीसदी घटाकर 6 फीसदी कर दिया है और तीसरे ये कि आज निफ्टी 50 की वीकली एक्सपायरी थी। इसके चलते बुल और बेयर्स की रस्साकसी में दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 379.93 प्वाइंट्स यानी 0.51% फिसलकर 73847.15 तो निफ्टी 50 (Nifty 50) 0.61% यानी 136.70 प्वाइंट्स गिरकर 22399.15 पर बंद हुआ है। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयर अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेजी से ऊपर-नीचे हुए हैं, उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ।

इन स्टॉक्स में दिखी जोरदार खरीदारी

Nestle India । मौजूदा भाव: ₹2349.00 (+3.24%)

HUL । मौजूदा भाव: ₹2349.45 (+2.63%)


बिकवाली के माहौल में भी नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयरों में आज जोरदार खरीदारी दिखी और आज ये सेंसेक्स के टॉप के दो गेनर रहे। इंट्रा-डे में नेस्ले के शेयर 3.84% उछलकर ₹2362.55 और एचयूएल के शेयर 2.82% उछलकर ₹2354.00 पर पहुंच गए। इनके शेयरों में तेजी इसलिए आई क्योंकि आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है और केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई के नियंत्रण में रहने का अनुमान लगाया है। इसने एफएमसीजी स्टॉक्स में चाबी भर दी। आरबीआई ने सामान्य मानसून की स्थिति में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के 4 फीसदी पर रहने का अनुमान जाहिर किया है।

IDBI Bank । मौजूदा भाव: ₹78.70 (+2.27%)

डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव ने ऐलान किया है कि आईडीबीआई बैंक में विनिवेश का काम सही दिशा में आगे बढ़ रहा है तो शेयर भी इंट्रा-डे में 4.81% उछलकर ₹80.65 पर पहुंच गए।

Baazar Style Retail । मौजूदा भाव: ₹314.50 (+3.56%)

रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी मार्च तिमाही में 3.65% से घटकर 3.39% आने के बावजूद बाजार स्टाइल रिटेल के शेयर इंट्रा-डे में 7.67% उछलकर ₹327.00 पर पहुंच गए। इसकी वजह ये है कि शेयरों को जेएम फाइनेंशियल के पॉजिटिव रुझान से सपोर्ट मिला जिसने ₹400 के टारगेट प्राइस पर इसकी खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है।

ITI । मौजूदा भाव: ₹251.00 (+3.40%)

आईटीआई (इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज) को ₹5,050 करोड़ का ऑर्डर मिला तो शेयर इंट्रा-डे में 4.98% उछलकर ₹254.85 पर पहुंच गए। इसके अलावा कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में भारतनेट फेज-3 के तहत स्टेट नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (S-NOC) शुरू किया है। यह भारतनेट की व्यापक पहल का एक हिस्सा है जिसका लक्ष्य देश भर में, खासतौर से गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार करना है।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

IIFL Finance । मौजूदा भाव: ₹325.10 -8.50 (-2.55%)

Manappuram Finance । मौजूदा भाव: ₹224.60 (-1.88%)

Cholamandalam Investment । मौजूदा भाव: ₹1429.85 (-2.37%)

आरबीआई जल्द ही गोल्ड लोन को लेकर व्यापक और कड़े गाइडलाइंस लाने वाला है, इस ऐलान पर आईआईएफएल फाइनेंस इंट्रा-डे में 8.41% टूटकर ₹305.55, मणप्पुरम फाइनेंस 3.12% टूटकर ₹221.75 और चोलमंडलम इंवेस्टमेंट के शेयर 5.12% गिरकर ₹1389.65 पर आ गए थे।

SBI । मौजूदा भाव: ₹742.05 (-3.43%)

रेपो रेट में कटौती पर बैंकिंग शेयरों को शॉक लगा और एसबीआई आज का टॉप लूजर बना। इंट्रा-डे में यह 3.60% टूटकर ₹740.75 पर आ गया। बता दें कि दरों में कटौती से क्रेडिट ग्रोथ को सपोर्ट मिलता है लेकिन बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी को अस्थायी तौर पर झटका लगने की आशंका रहती है। जिन बैंकों का एक्सपोजर फिक्स्ड-रेट एसेट्स में अधिक हो या स्प्रेड बहुत छोटा हो, उन्हें अधिक झटका लगता है।

Glenmark Pharma । मौजूदा भाव: ₹1375.95 (-4.38%)

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने ग्लेनमार्क फार्मा की अमेरिकी इकाई से एक्सपायरी डेट नजदीक होने के चलते 39 दवाईयों के क्लास-2 रिकॉल का ऐलान किया है। इसमें से अधिकतर दवाईयां ग्लेनमार्क की पीतमपुर प्लांट में बनी हैं। इस खुलासे पर आज शेयर इंट्रा-डे में 6.86% टूटकर ₹1340.30 पर आ गए।

Stock Crash: आईपीओ प्राइस से आधे भाव पर यह शेयर, आप भी फंसे हैं तीन साल पहले लिस्ट हुई इस कंपनी में?

Gold Loan Stocks: गोल्ड लोन कंपनियों को तगड़ा झटका

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।