Get App

Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, 28 अगस्त को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: तीन दिन की गिरावट के बाद Trent का शेयर 5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 8100 रुपये का लक्ष्य दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 5:54 PM
Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, 28 अगस्त को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला और सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई।

रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार ऊपरी स्तर से फिसला और सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। वहीं रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मिडकैप फ्लैट बंद हुए। आज के कारोबार में IT, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 73.80 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 81,785.56 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.60 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 25,052.35 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन।

LTIMIndtree | CMP: Rs 6,114.60 | आज यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। Kotak Institutional Equities ने स्टॉक को अपग्रेड किया है। दरअसल, कर्नाटक हाईकोर्ट से कंपनी को बड़ी राहत मिली। 378 करोड़ रुपये के GST नोटिस पर कंपनी ने स्टे लगाया है। कंपनी ने 20 अगस्त को नोटिस के खिलाफ अपील की थी।

Tata Elxsi | CMP: Rs 8,180 | आज यह शेयर 9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म Kotak Securities ने स्टॉक पर 'sell' कॉल दी है।

Tata Investment | CMP: Rs 7,197 | पिछले सत्र में मजबूत बढ़त के बाद मुनाफावसूली के कारण शेयर आज लगभग 3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। इसके अलावा बीएसई और एनएसई ने भी स्टॉक को लॉन्ग टर्म ASM (Additional Surveillance Measure) से बाहर किया है। इसके अलावा, एक्सचेंजों ने कंपनी से शेयर वॉल्यूम में उतार-चढ़ाव के संदर्भ में स्पष्टीकरण मांगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें