कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रहा है जबकि मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। रियल्टी, मेटल, ऑटो शेयरों में तेजी जारी है। FMCG, फार्मा, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं बैंकिंग, PSE इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। IT, एनर्जी शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 118.57 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 62,547.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 46.35अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 18534.10 के स्तर पर बंद हुआ।
आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
Hero MotoCorp Ltd | CMP Rs 2892.65 | स्टॉक आज 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सालाना आधार पर कुल बिक्री 6.7% बढ़कर 5.19 लाख यूनिट रही है जबकि घरेलू बिक्री 9% बढ़कर 5.08 Lk यूनिट रहा है। वहीं एक्सपोर्ट 44.8% घटकर 11,165 यूनिट पर रहा है।
TVS Motor Company Ltd. | CMP Rs 1,305.55 | आज यह शेयर 2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सालाना आधार पर कुल बिक्री 9% बढ़ी है और यह 3.30 लाख यूनिट पर रही है। जबकि घरेलू बिक्री में 32 फीसदी की उछाल देखने को मिला है और यह 1.91 लाख यूनिट से बढ़कर 2.52 लाख यूनिट पर रहा है।
Maruti Suzuki India Ltd. | CMP Rs 9485.35 |आज यह शेयर 1.68 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मई में कुल 1.78 लाख वाहन बेचे हैं। जबकि जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का अनुमान था कि इस अवधि में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.65 लाख वाहन रह सकती है। मई महीने में कंपनी की कुल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 10.6 फीसदी की बढ़त के साथ 1.78 लाख यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने मई 2022 में 1.61 लाख वाहन बेचे थे। मई 2023 में कंपनी की कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 12.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1.51 लाख यूनिट रही है। वहीं, कंपनी ने मई 2022 में घरेलू बाजार में कुल 1.34 लाख वाहन बेचे थे।
Aditya Birla Capital Ltd. | CMP Rs 172.55 | आज यह शेयर 2.6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। प्रोमोटर्स को शेयर जारी कर रकम जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है। 165 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1250 करोड़ के शेयर जारी होंगे। ग्रासिम को 1000 करोड़ के शेयर जारी होंगे। वहीं सूर्य किरण इन्वेस्टमेंट को 250 करोड़ के शेयर जारी होंगे। प्रोमोटर्स को 3.1% हिस्सेदारी बेची जाएगी। डील के बाद ग्रासिम का हिस्सा बढ़कर 54.93% होगा। सूर्य किरण इन्वेस्टमेंट का हिस्सा बढ़कर 1.52% होगा।
AstraZeneca Pharma India Ltd. | CMP Rs 3,502.35 | आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। पद्मावती मेडिकल फाउंडेशन के साथ करार किया है। केरल के कोल्लम में 130 बेड के अस्पताल ऑपरेट करेगी।
MOIL | CMP Rs 161.20 | आज यह शेयर 0.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मई में मैंगनीज ओर का उत्पादन 43% बढ़ा है जबकि उत्पादन 43% बढ़कर 1.53 लाख टन रहा है। मई में बिक्री 72% बढ़कर 1.53 लाख टन रही है।
Baaj Auto Ltd. | CMP Rs 4669.10 | आज यह स्टॉक बढ़त पर बंद हुआ। मई 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री 3.55 लाख यूनिट रही है। जबकि नोमुरा ने मई में 3.50 लाख यूनिट की बिक्री का अनुमान लगाया था। मई 2023 में बजाज ऑटो की कुल बिक्री सालाना आधार पर 29 फीसदी की बढ़त के साथ 3.55 लाख यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने मई 2022 में 2.75 लाख यूनिट की बिक्री की थी। मई 2023 में कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 103 फीसदी बढ़कर 2.28 लाख यूनिट रही है जो मई 2022 में 1.12 लाख यूनिट रही थी।