Get App

Gainers & Losers: Wipro-HUL समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, इंट्रा-डे में बना फटाफट तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: अधिकतर एशियाई बाजारों से पॉजिटिव सपोर्ट पर घरेलू मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन रिकवरी हुई। हालांकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) अभी भी रिकॉर्ड हाई से 11 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 4:40 PM
Gainers & Losers: Wipro-HUL समेत इन 10 शेयरों में रही तेज हलचल, इंट्रा-डे में बना फटाफट तगड़ा पैसा
दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 115.39 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 76,520.38 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.22% यानी 50.00 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,205.35 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: अधिकतर एशियाई बाजारों में तेजी के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी तेजी रही। शुरू में तो सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में थे लेकिन एक बार ये संभले तो दिन के आखिरी तक ग्रीन बन रहे। मार्केट को आज रियल्टी, फार्मा, आईटी और ऑटो सेक्टर का तगड़ा सपोर्ट मिला और इनके निफ्टी इंडेक्स 1-1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए। दिन के आखिरी में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 115.39 प्वाइंट्स यानी 0.15% की बढ़त के साथ 76,520.38 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 0.22% यानी 50.00 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23,205.35 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर

Paras Defence and Space Tech । मौजूदा भाव: ₹1078.45 (+4.84%)

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किए जिसके चलते शेयर आज इंट्रा-डे में 9.85 फीसदी उछलकर 1130.00 रुपये तक पहुंच गए। यह एमओयू नवी मुंबई में एक ऑप्टिक्स पार्क प्रोजेक्ट से जुड़ा है जो वर्ष 2028 में शुरू होना है। जमीन आवंटित होने और महाराष्ट्र सरकार से सब्सिडी मिलने के बाद कंपनी ने 10 वर्षों में ऑप्टिक्स पार्क में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। महाराष्ट्र सरकार इस पार्क के लिए जो भी क्लियरेंस या अप्रूवल चाहिए होगा, उसमें मदद करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें