Gaja Alternative Asset Management IPO Listing: दुनिया भर के निवेशकों से पैसे जुटाकर भारतीय कंपनियों में निवेश कर उन्हें मैनेज करने वाली गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में मजबूत एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे करीब 33 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹160 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹185.20 और NSE पर ₹185.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 15% से अधिक लिस्टिंग गेन (Gaja Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।
