Garment Mantra Share: बिजनेस बढ़ाने की तैयारी, 5 साल में स्टॉक ने दिया 116% रिटर्न

अप्रैल-जून तिमाही में गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़कर 40.69 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 27.34 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी के EBITDA में 47 फीसदी की वृद्धि हुई, जो कि 153.31 लाख रुपये (Q1FY24) से बढ़कर 225.88 लाख रुपये (Q1FY25) हो गई

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 5:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए विंटर सीजन के प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं।

गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए विंटर सीजन के प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बिजनेस अपडेट के साथ यह जानकारी दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसने इस साल भारत के मध्य और उत्तरी भाग में बड़े कस्टमर बेस वाले प्रसिद्ध होलसेलर्स और रिटेलर्स के माध्यम से अपनी स्थिति मजबूत की है। कंपनी के शेयर आज BSE पर 2.75 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। कंपनी का मार्केट कैप 55.21 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 4.61 रुपये और 52-वीक लो 2.15 रुपये है। पिछले 5 साल में इस शेयर ने 116 फीसदी का रिटर्न दिया है।

क्या है कंपनी का प्लान

मानसून सीजन लगभग खत्म हो चुका है और आने वाले महीनों में सर्दी भारत के आधे हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लेगी। इस बीच गारमेंट मंत्रा ने ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते को बनाए रखने और पूरे साल अपने कारोबार को एक समान रूप से चलाने के लिए विंटर वियर प्रोडक्ट्स तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रोडक्ट्स के सैंपल पहले से ही बायर्स द्वारा अप्रुव्ड हैं और कंपनी अक्टूबर से अपने कस्टमर्स को इन प्रोडक्ट्स की डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में है।


गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल के चेयरमैन और MD प्रेम अग्रवाल ने कहा, "अब कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज की बिक्री पर फोकस करना शुरू करेगी, साथ ही पिछले 3 दशकों में कंपनी द्वारा पहले से ही तैयार ओल्ड फैशन प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान देगी। कंपनी उसी मॉडल पर फोकस करना जारी रखेगी जो कंपनी के स्वामित्व में है और डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा ऑपरेटेड है।"

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

अप्रैल-जून तिमाही में गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़कर 40.69 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 27.34 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी के EBITDA में 47 फीसदी की वृद्धि हुई, जो कि 153.31 लाख रुपये (Q1FY24) से बढ़कर 225.88 लाख रुपये (Q1FY25) हो गई। जून तिमाही में गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 146 फीसदी बढ़कर 70.28 लाख रुपये हो गया, जो कि Q1FY24 में 28.54 लाख रुपये था। इसके PAT मार्जिन में 68 बीपीएस का सुधार हुआ। EPS 0.07 रुपये दर्ज किया गया।

गारमेंट मंत्रा लाइफस्टाइल बुने हुए कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है। कंपनी ने कुछ समय पहले घोषणा की कि वह सूरत में एक नया होलसेल हब स्थापित कर रही है, ताकि देश के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य क्षेत्र के बड़े कस्टमर्स और कमीशन एजेंटों को कवर किया जा सके।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।