GE T&D India Shares: जीई टीएंडडी इंडिया के शेयरों में शुक्रवार 2 अगस्त को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जून तिमाही के शानदार नतीजों और ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) की ओर से रेटिंग बढ़ाए जाने की खबर के बाद आया है। नुवामा ने स्टॉक की रेटिंग को 'रेड्यूस' से सीधे बढ़ाकर 'खरीदें (Buy)' कर दिया है। साथ ही इसने GE T&D इंडिया के शेयरों को लेकर अपना टारगेट प्राइस भी पहले के 800 रुपये से 150% बढ़ाकर 2,000 कर दिया है। नया टारगेट प्राइस कंपनी के शेयरों में गुरुवार के बंद भाव से 20 और तेजी की संभावना जताता है।
