Gensol Engineering Stock Price: सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर 4 नवंबर को इंट्राडे में 5 प्रतिशत तक उछला। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसे महाराष्ट्र में एक दिग्गज पब्लिक सेक्टर यूटिलिटी से 780 करोड़ रुपये का सोलर पीवी प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। इसके चलते शेयरों में खरीद बढ़ी है।
जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर बीएसई पर सुबह हरे निशान में 856.60 रुपये पर खुला। इसके बाद तेजी और बढ़ी और कीमत पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत चढ़कर 860 रुपये के हाई तक चली गई। ट्रेडिंग खत्म होने पर शेयर 3 प्रतिशत बढ़त के साथ 840 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पिछले एक सप्ताह में शेयर 14 प्रतिशत मजबूत हुआ है।
प्रोजेक्ट में क्या-क्या शामिल
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, नए मिले लार्ज टर्नकी EPC (engineering, procurement, and construction) ऑर्डर में 150 MWac ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर PV पावर प्लांट का डेवलपमेंट शामिल है। इसके अलावा STU सबस्टेशन के लिए एसोसिएटेड पावर इवैक्यूएशन इंफ्रास्ट्रक्चर का डेवलपमेंट भी है। कॉन्ट्रैक्ट में प्रोजेक्ट के लिए 3 साल की ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस सर्विसेज (O&M) शामिल है, जिसमें प्लांट के स्विचयार्ड का मेंटनेंस और इसका एक्सटेंसिव ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर भी रहेगा। कॉन्ट्रैक्ट 15 महीनों में एग्जीक्यूट किया जाना है।
Gensol Engineering में प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी
कंपनी के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी ने जेनसोल इंजीनियरिंग में अक्टूबर महीने के आखिर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। खरीद से पहले जग्गी के पास जेनसोल इंजीनियरिंग के 80,30,711 इक्विटी शेयर या 21.13% हिस्सेदारी थी। उन्होंने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शंस में कंपनी के 26,500 शेयर खरीदे। इसके बाद उनकी हिस्सेदारी बढ़ गई है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 62.58 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
इस साल सितंबर महीने में भी अनमोल सिंह जग्गी ने जेनसोल इंजीनियरिंग में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। उन्होंने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन में 12000 शेयरों की खरीद की थी। नई शेयर खरीद के बाद उनकी हिस्सेदारी 0.0003 प्रतिशत बढ़ गई थी।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।