जीनस पावर (Genus Power) के शेयरों में आज 29 अगस्त को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। इस समय कंपनी के शेयर BSE पर 466.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं, जो कि इसका ऑल टाइम हाई है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि उसके आर्म ने 4469 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14,162 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 204.60 रुपये है।
