Get App

Video: बुरे सपने में बदला कपल का हनीमून, दार्जिलिंग में बारबेक्यू के दौरान हुआ हादसा, बुरी तरह से झुलसी महिला

Viral Video: दार्जिलिंग के सिट्टोंग में 13 सितंबर को एक होमस्टे में न्यूली वेड कपल के साथ बारबेक्यू के दौरान हादसा हो गया। वायरल सीसीटीवी वीडियो में आग अचानक भड़कती और महिला को अपनी चपेट में ले लेती है। हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 19, 2026 पर 6:27 PM
Video: बुरे सपने में बदला कपल का हनीमून, दार्जिलिंग में बारबेक्यू के दौरान हुआ हादसा, बुरी तरह से झुलसी महिला
वीडियो के साथ बताया गया कि कपल का हनीमून बारबेक्यू में लगी आग के बाद हादसे में बदल गया

Viral Video: दार्जिलिंग शहर अपनी खूबसूरत पहाड़ियां, ठंडी हवा और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। इन दिनों दार्जिलिंग से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है। दार्जिलिंग में हनीमून मनाने गए न्यूली वेड कपल के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपल के साथ ये हादसा होमस्टे में बारबेक्यू के दौरान हुआ। इस हादसे में दुल्हन बुरी तरह झुलस गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक एक्स यूजर सीसीटीवी वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ बताया गया कि कपल का हनीमून बारबेक्यू में लगी आग के बाद हादसे में बदल गया। बताया जा रहा है कि आग होमस्टे की बालकनी तक फैल गई थी।

बारबेक्यू के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा 13 सितंबर को होमस्टे में हुए बारबेक्यू कार्यक्रम के दौरान हुआ। निकिता साहा अपने पति सौविक दास के साथ सिट्टोंग ऑरा होमस्टे में ठहरी हुई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी वीडियो में दोनों बारबेक्यू के पास बैठे नजर आ रहे हैं। तभी एक व्यक्ति ग्रिल के पास आता है और एक कंटेनर से आग में कोई तरल पदार्थ डालता है। इसके कुछ ही देर बाद आग अचानक तेज हो जाती है और निकिता की ओर फैल जाती है। वीडियो में वह आग की चपेट में आती और फिर जमीन पर गिरती नजर आ रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें