जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर की 5 अक्टूबर को शेयर बाजार में शुरुआत हल्की बढ़त में हुई। लेकिन फिर शेयर लाल निशान में आ गया। शेयर BSE पर 3 प्रतिशत से ज्यादा गेन के साथ 143.50 रुपये और NSE पर 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 142 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर में 8 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 139 रुपये प्रति शेयर था। IPO 303.90 करोड़ रुपये का था और 30.42 गुना भरा था।
