Get App

जानिए पिता से गिफ्ट मिले शेयरों पर आपको टैक्स देना होगा या नहीं?

गिफ्ट में मिले शेयरों को जब आप धीरे-धीरे बेचते हैं तो आपको यह बताना होगा कि आपके पिता ने ये शेयर कब और कितने में खरीदे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2019 पर 2:24 PM
जानिए पिता से गिफ्ट मिले शेयरों पर आपको टैक्स देना होगा या नहीं?

क्या आप जानते हैं कि अगर आपको अपने पिता से शेयर या शेयर बेचकर पैसे मिलते हैं तो क्या आपको टैक्स चुकाना होगा?

भारत में अगर पिता से कोई प्रॉपर्टी या पैसा मिलता है तो उसपर कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ता है। यानी पिता और पुत्र में से किसी पर भी टैक्स की देनदारी नहीं होती है।

गिफ्ट में मिले शेयरों को जब आप धीरे-धीरे बेचते हैं तो आपको यह बताना होगा कि आपके पिता ने ये शेयर कब और कितने में खरीदे थे। और आप ये शेयर कब और किस भाव में बेच रहे हैं।

शेयर बेचकर पैसे देते हैं तो?

अगर आप शेयर बेचते हैं तो आपको प्रॉफिट पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स चुकाना पड़ेगा। आप यह पैसा अगर अपने बेटे को देते हैं तो उसे कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें