GHCL share price: केमिकल कंपनी जीएचसीएल लिमिटेड के शेयरों में आज 12 दिसंबर को 9 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 5.93 फीसदी की बढ़त के साथ 739.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 759.50 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी ने कहा कि उसे गुजरात के कच्छ में अपने सोडा ऐश ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7082.50 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 434.95 रुपये है।
