Gift Nifty: शेयर बाजार में 15 अप्रैल यानी बुधवार को बंपर तेजी आ सकती है। इसके संकेत गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे हैं। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिफ्ट निफ्टी 1.1 फीसदी ऊपर चल रहा था। दिन में 11:20 बजे यह 0.93 फीसदी यानी 223 प्वाइंट्स चढ़कर 24,100 प्वाइंट्स पर चल रहा था। इसका मतलब है कि 15 अप्रैल को शेयर बाजार मजबूत खुलेंगे। निफ्टी फिर से 24,000 प्वाइंट्स का लेवल पार कर जाएगा। सेंसेक्स में भी अच्छी तेजी दिख सकती है।
