Get App

गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, जापान को छोड़ दूसरे एशियाई बाजार बंद, आज ब्याज दरों पर फैसला लेगा अमेरिकी फेड

आज ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड फैसला लेगा। बाजार को ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम है। जेरोम पॉवेल के भाषण पर बाजार की नजर रहेगी। इस बीच ज्यादातर एनालिस्टों का मानना है कि महंगाई, दरें लंबे समय तक ऊपर बनी रह सकती है। 2025 में ब्याज दरें घट भी सकती है और नहीं भी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 9:17 AM
गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, जापान को छोड़ दूसरे एशियाई बाजार बंद, आज ब्याज दरों पर फैसला लेगा अमेरिकी फेड
अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए । सोमवार की गिरावट के बाद S&P500, नैस्डेक में रिकवरी आई।

गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। जापान को छोड़ दूसरे एशियाई बाजार बंद हुआ। इधर अमेरिका में कल अच्छी रिकवरी रही। नैस्डैक 2% चढ़ा। बाजार को ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के आज रात आने वाले फैसला का इंतजार है।

अमेरिकी बाजारों का हाल

अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए । सोमवार की गिरावट के बाद S&P500, नैस्डेक में रिकवरी आई। 7 में 6 सत्रों में डाओ जोन्स बढ़त के साथ बंद हुआ। Nvidia का शेयर सोमवार को 17% गिरने के बाद कल 9% चढ़ा। इस बीच टिकटॉक के साथ बातचीत से माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में उछाल देखने को मिला। टिकटॉक के अमेरिका कारोबार को लेकर बातचीत शुरु हुई। इस बीच टेस्ला, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट के तिमाही नतीजे आज आएंगे। मैग्नीफिसेंट 7 की ग्रोथ 2 साल में सबसे कम रह सकती है। आज देर रात अमेरिकी फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। सोमवार को QQQ ETF में $4.3 बिलियन का इनफ्लो रहा। 2021 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा इनफ्लो दिखा।

स्टारबक्स के नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें