गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजार MIXED है। डाओ जोन्स ऊपरी स्तरों से 400 अंक गिरा, तो NVIDIA में तेजी से नैस्डैक करीब 50 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं कच्चा तेल 73 डॉलर के नीचे फिसलकर 2 महीने के निचले स्तर पर आया।
गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजार MIXED है। डाओ जोन्स ऊपरी स्तरों से 400 अंक गिरा, तो NVIDIA में तेजी से नैस्डैक करीब 50 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं कच्चा तेल 73 डॉलर के नीचे फिसलकर 2 महीने के निचले स्तर पर आया।
Q4 में NVIDIA के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। Q4 में $39.33 बिलियन की आय रही। बाजार को $38.05 बिलियन आय की उम्मीद थी। डेटा सेंटर से आय इंटेल, AMD की कुल आय से ज्यादा रहा। कंपनी ने Q1 के लिए गाइडेंस दिया है जिसमें उसने कहा कि आय 65% बढ़कर $43 बिलियन संभव है। पिछले साल कंपनी की आय 262% घटी थी। ब्लैकवेल चिप की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन के कस्टम चिप से चिंता नहीं है।
टेक कंपनियों से मोह-भंग?
बड़ी टेक कंपनियों से फंड मैनेजर्स दूरी बना रहे हैं। फाइनेंशियल क्राइसिस के बाद सबसे कम निवेश हुआ। 2025 में 49% ETF का रिटर्न S&P500 से ज्यादा रहा जबकि 49% म्यूचुअल फंड्स का रिटर्न S&P500 से ज्यादा रहा।
ट्रंप कैबिनेट की बैठक
कनाडा, मैक्सिको पर टैरिफ को लेकर दुविधा कायम है। डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि टैरिफ 4 मार्च से नहीं 2 अप्रैल से लगेंगे। EU पर 25% टैरिफ को भी लेकर दुविधा कायम है। यूरोपीय यूनियन ने कहा है कि टैरिफ लगा तो उसका तुरंत जवाब देंगे। हम फ्री और फेयर ट्रेड के पक्ष में रहते हैं
ट्रंप 'गोल्ड कार्ड'
अमेरिका में बसने का डॉनल्ड ट्रंप का ऑफर दिया है। $50 लाख का 'गोल्ड कार्ड'पेश किया। EB-5 वीजा प्रोग्राम की जगह लेगा। अगले 2 हफ्ते में 'गोल्ड कार्ड' लॉन्च की योजना है। भविष्य में 10 लाख गोल्ड कार्ड बेचने की योजना है। डॉनल्ड ट्रंपने कहा कि कांग्रेस से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है।
न्यूयॉर्क फेड रिसर्च
टैरिफ का चीन, अमेरिका दोनों पर असर हो सकता है । धमकियों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर संभव है। अर्थव्यवस्था पर अनुमान से ज्यादा असर हो सकता है।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 13.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 38,090.82 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.75 फीसदी गिरकर 23,227.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.07 फीसदी की गिरकर के साथ 23,535.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.11 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 3,366.45 के स्तर पर दिख रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।