ग्लेनमार्क फार्मा में तेजी का जोरदार मोमेंटम, कोरोमंडल इंटरनेशनल भी नई तेजी के लिए तैयार

इंफोएज पर नोमुरा की खरीदारी की सलाह है। लक्ष्य 8280 रुपए का दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि जॉब सेक्टर में सुधार से कंपनी को फायदा होगा। आरती इंडस्ट्रीज के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 1855 करोड़ रुपए पर रहा है। CITI की ऑरोफार्मा में बिकवाली की राय है। उसने स्टॉक में टारगेट 1040 रुपए का दिया है

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 12:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोरोमंडल इंटरनेशनल में बेहतरीन प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। दो सत्रों से शानदार डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। स्टॉक में करीब 10 सालों का राइजिंग चैनल पार हो रहा है

सुबह की गिरावट से उबरते हुए भारतीय बाजार इस समय हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 214.99 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 79,900 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 47.90 अंक यानी 0.2 फीसदी की तेजी लेकर 24,415.40 पर दिख रहा है। ऐसे में सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि आरती इंडस्ट्रीज, सीमेंस, जुबिलेंट फूड्स, ऑरोफार्मा, इंफोएज में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, ग्लेनमार्क फार्मा और कोरोमंडर इंटरनेशनल नई तेजी के लिए तैयार दिख रहे हैं।

फोकस में आरती इंडस्ट्रीज (ग्रीन सिगनल)

आरती इंडस्ट्रीज के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। रेवेन्यू 31 फीसदी बढ़कर 1855 करोड़ रुपए पर रहा है। EBITDA 53 फीसदी बढ़कर 306 करोड़ रुपए पर और OPM 14.1 फीसदी बढ़कर 16.5 फीसदी पर रहा है। मुनाफा 94 फीसदी बढ़कर 138 करोड़ रुपए पर रहा है। कंपनी की आज 4 बजे कॉनकॉल है। कंपनी का FY25 में 1450-1700 करोड़ रुपए का EBITDA का अनुमान है। ये शेयर इस साल 15 फीसदी चढ़ा है। आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 27.7X FY26EPS पर ट्रेड कर रहा है।


फोकस में सीमेंस (रेड सिगनल)

Kotak Inst Eqt की सीमेंस पर SELL रेटिंग है। उसवे इस स्टॉक के लिए 4600 रुपए का टारगेट दिया है। वित्त वर्ष 2024 के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से 20 फीसदी कमजोर रहे हैं। ऑर्डर एक्जिक्युशन में देरी और मार्जिन रफ्तार में कमी स्टॉक के लिए निगेटिव फैक्टर हैं।

नए ऑर्डर मजबूत है। इनमें सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। थोड़ी देरी के साथ ऑर्डर एक्जिक्यूट होने की आशंका है। PAT अनुमान में 8-10 फीसदी की कटौती की गई है।

जुबिलेंट फूड्स पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

पहली तिमाही में जुबिलेंट फूड्स के नतीजे शानदार रहे हैं। डॉमिनोज का LFL ग्रोथ 3 फीसदी (अनुमान 2-3%) रहा है। डॉमिनोज डिलिवरी चैनल LFL ग्रोथ 12.1 फीसदी रहा है। पहली तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1440 करोड़ रुपए रहा (अनुमान 1425 करोड़ रुपए) है। EBITDA 278 करोड़ रुपए रहा (अनुमान 280 करोड़ रुपए) है। मार्जिन 19.3 फीसकी (अनुमान 19.6%) रहा है। मुनाफा 51.5 करोड़ रुपए रहा (अनुमान 55.5 करोड़ रुपए)

रहा है। डॉमिनोज ने 34 नए स्टोर जोड़े (40-45 का अनुमान) था। पहली तिमाही में 8 Popeyes स्टोर जोड़े गए हैं।

हिंडेनबर्ग में खोदा पहाड़ निकली चूहिया, किसी भी आरोप में कोई दम नहीं : अनुज सिंघल

ऑरोफार्मा पर फोकस (न्यूट्रल)

CITI की ऑरोफार्मा में बिकवाली की राय है। उसने स्टॉक में टारगेट 1040 रुपए का दिया है। EBITDA/PAT अनुमान से 4%/7% कम है। रेवेन्यू 75.7 अरब रुपए के साथ फ्लैट है। हालांकि EBITDA मार्जिन तिमाही आधार पर 90 बेसिस प्वाइंट गिरा है। अमेरिका में बिक्री थोड़ी नरम है। इसमें तिमाही आधार पर 1 फीसदी की गिरावट आई है। इंजेक्टेबल में बढ़त की उम्मीद की जा रही थी। वॉल्यूम टर्म में कंपनी अमेरिका की सबसे बड़ी जेनरिक कंपनी रही है। अमेरिका में सप्लाई की दिक्कत के फायदे पीक आउट हो चुके हैं। कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स की बदौलत नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं।

इंफोएज पर नोमुरा

इंफोएज पर नोमुरा की खरीदारी की सलाह है। लक्ष्य 8280 रुपए का दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि जॉब सेक्टर में सुधार से कंपनी को फायदा होगा। दूसरे बिजनेस में भी घाटा कम हो रहा है। 4 तिमाहियों के बाद रिक्रूटमेंट, कसल्टेंट सेगमेंट में ग्रोथ देखने को मिली है। रियल एस्टेट ग्रोथ में थोड़ी नरमी के संकेत हैं। FY25F-26F EPS को 1-4% तक बढ़ाया गया है।

ग्लेनमार्क फार्मा

अनुज का कहना है कि फार्मा इस समय सबसे मजबूत सेक्टर है। शेयर में तेजी का जोरदार मोमेंटम बना है। स्टॉक में लगातार 11वें महीने तेजी का मूड है। करीब 9 साल का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। शुक्रवार को करीब तीन गुना डिलिवरी देखने को मिली थी। वायदा में लॉन्ग सौदे बने हैं। 20 मार्च को 941 रुपए पर स्पॉटलाइट में आया था। तीन महीने के भीतर शेयर में 56 फीसदी का रिटर्न मिला है।

कोरोमंडल इंटरनेशनल

अनुज का कहना है कि कोरोमंडल इंटरनेशनल में बेहतरीन प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। दो सत्रों से शानदार डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। स्टॉक में करीब 10 सालों का राइजिंग चैनल पार हो रहा है। भाव नए शिखर के करीब है। वायदा में पिछले तीन दिनों से लॉन्ग या शॉर्ट कवरिंग हो रही है। 31 मई को 1300 रुपए के भाव पर स्पॉटलाइट में आया था। ढ़ाई महीने के भीतर इस स्टॉक ने 28 फीसदी रिटर्न दिया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।