बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि अदाणी पर हिंडनबर्ग के आरोपों का बाजार में कोई पेनिक नहीं दिखता। SEBI की सफाई काफी मजबूत है। हिंडनबर्ग के किसी भी आरोप में कोई दम नहीं है। हिंडनबर्ग को भारत में रजिस्ट्रेशन के साथ भारतीय कानून का सामना करना चाहिए। पिछले आरोपों के बाद भारतीय रिटेल निवेशकों ने मोटा पैसा गंवाया था। भारतीय रिटेल निवेशक अब काफी समझदार हो गया है। भारतीय रिटेल निवेशक को अब इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता। बाजार ने बॉटम बना लिया है और आगे चलने को भी तैयार है। अनुज सिंघल का भरोसा है कि अगस्त में ही बाजार में नया हाई लग सकता है।
अनुज की सलाह है कि निवेशकों को हिंडनबर्ग के आरोपों को पूरी तरह से नजरअंदाज करना चाहिए। SEBI प्रमुख ने हर आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है। इस हफ्ते नतीजों का मौसम खत्म हो जाएगा। लंबी अवधि में बाजार सिर्फ 3 कारण से चलता है ये अर्निंग, अर्निंग और अर्निंग। नतीजों के बाद निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो की हमेशा समीक्षा करनी चाहिए। 3 महीने के लिए बाजार पर टेक्नो फंडा रणनीति बनाना बेहतर रहेगा। टेक्निकली, निफ्टी 50 DEMA और निफ्टी बैंक 100 DEMA को होल्ड कर रहा है। कमजोरी तभी होगी जब निफ्टी और निफ्टी बैंक हाल के निचले स्तर तोड़ देंगे। अब उन शेयरों के साथ जाएं जिनके नतीजे शानदार रहे हैं। पिछले बुधवार को ट्रेंट का उदाहरण दिया गया था। नतीजों के बाद शुक्रवार को ट्रेंट 12 फीसदी से ज्यादा दौड़ा। कई कंपनियों ने नतीजों के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। निवेश के लिए सबसे शानदार गठबंधन होगा कमजोर पोजीशनिंग के साथ शानदार नतीजे वाले शेयर।
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,250-24,311 (ऑप्शन के मुताबिक, शुक्रवार का निचला स्तर) पर और बड़ा सपोर्ट 24,080-24,180 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पोजीशनली लॉन्ग रहें, 23,894 का SL रखें। बेस केस में निफ्टी में बॉटम बन गया है अब ये 3000 अंक दौड़ सकता है। निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,410-24,531 (20 DEMA, ऑप्शन के मुताबिक) और बड़ा रजिस्टेंस 24,852-25,078 (अगस्त का हाई, All Time High) पर है। स्थिरता का पहला साइन दिखने पर खरीदें। 24,410 के ऊपर निफ्टी ट्रेड करे तो तुरंत लॉन्ग सौदे जोड़ें। इंट्राडे लॉन्ग के लिए आज दिन के निचले स्तर का SL रखें। 24,410 फेल हुआ तो बेचें, SLदिन का शिखर होगा।
बैंक निफ्टी ने लगातार 100 DEMA बचाया है। तेजी के टिकने के लिए 20 DEMA पार होना जरूरी है। 51,100 बैंक निफ्टी का मौजूदा 20 DEMA है। कुछ समय के लिए इंट्राडे और दोनों ओर के ट्रेड लें। अगर बैंक निफ्टी दिन के शिखर पर बंद हो तो लॉन्ग कैरी करें। अगर बैंक निफ्टी शिखर पर बंद हो तो करेक्शन खत्म होने के संकेत मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।