गुरुवार 6 फरवरी को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Glenmark Pharma पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि खरीदारी को कमाई के लिए Glenmark Pharma के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 1520 से 1550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1480 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 6:59 PM
Story continues below Advertisement
Lupin पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 2305 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Thursday : आज शेयर बाजार शुरुआती तेजी के बाद ऊपर से फिसलकर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 312 प्वाइंट गिरकर 78 हजार 271 पर बंद हुआ। निफ्टी 43 प्वाइंट गिरकर 23 हजार 696 पर बंद हुआ। बाजार में तेल, गैस, मेटल्स शेयरों में तेजी नजर आई। लेकिन FMCG, रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Glenmark Pharma

प्रकाश गाबा ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ग्लेमार्क फार्मा में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1494 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1520 से 1550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1480 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Oil India


मानस जायसवाल ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ऑयल इंडिया में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 428 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 440 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 422 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

Technical View: निफ्टी सीमित दायरे में 23,700 से नीचे हुआ बंद, जानें गुरुवार 6 फरवरी को कैसा रह सकता है मार्केट का मूड

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का BTST कॉल - Lupin

चंदन तापड़िया ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ल्युपिन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2186 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2305 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2145 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Apollo Hospitals

राजेश सातपुते ने गुरुवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए अपोलो हॉस्पिटल्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 6946 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6940 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।