ग्लोबल संकेत कमजोऱ नजर आ रहे है। एशियाई बाजारों पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है । SGX NIFTY और DOW FUTURES भी नीचे कारोबार कर रहा है। कल अमेरिका में DOW JONES 260 अंक गिरकर बंद हुआ। कोरोना के चलते इकोनॉमिक रिकवरी की रफ्तार घटने की आशंका से PRESURRE बना।
Dow 260 अंक फिसलकर दिन के निचले स्तर से सुधरा है। Nasdaq में भी 0.75% की गिरावट रही है। S&P 500 में भी करीब 1% की गिरावट देखने को मिली। बॉन्ड खरीदारी और डॉलर में मजबूत का असर ग्लोबल मार्केट पर देखने को मिल रहा है। वीकली जॉबलेस क्लेम डाटा 3.73 लाख है जो अनुमान से ज्यादा है। बॉन्ड यील्ड 1.25% तक गिरने के बाद रिकवरी संभव है। वहीं दूसरी और कच्चे तेल में रिकवरी देखने को मिल रही है और ब्रेंट क्रूड फिर $74 के पार निकल गया है। अमेरिका में तेल का भंडार घटने से क्रूड को सपोर्ट मिला है। Comex पर सोने का भाव $1800/oz के पार निकला है।
एशियाई बाजार में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 37.50 अंक नीचे नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 27,473.21 के स्तर पर कामकाज कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.19 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.07 फीसदी की गिरावट के साथ 17,675.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग का बाजार 0.39 फीसदी टूटा है। वहीं, कोस्पी में 1.73 फीसदी की गिरावट दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 0.61अंक की गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है।