विदेशी बाजारों से शानदार संकेत मिल रहे है। US में Infrastructure Deal पर सहमति बनने से रिकॉर्ड ऊंचाई पर S&P 500 बंद हुआ। वहीं Dow में 300 प्वाइंट से ज्यादा का उछालदिखा । एशियाई बाजारों की भी मजबूती के साथ शुरुआत हो रही है। SGX Nifty 30 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है।
Dow में शानदार तेजी देखने को मिल रही है और ये 320 अंक चढ़कर बंद हुआ है। Nasdaq और S&P 500 की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। Biden के 579 बिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर डील पर सहमति बनी है। दोनों पार्टी के सिनेटर्स का डील को समर्थन किया है। Joe Biden का 1 लाख करोड़ डॉलर इंफ्रा खर्च का प्लान है । Fed के स्ट्रेस टेस्ट में बैंकों का प्रदर्शन शानदार रहा है। बैंक डिविडेंड बढ़ाने और बायबैक पर विचार करेंगे। महामारी के दौरान इंडस्ट्री के पास कैश रिजर्व बढ़ा है। Q1 में अमेरिका की GDP ग्रोथ 6.4 फीसदी रही है। जून में Jobless Claims अनुमान से ज्यादा 4.11लाख रहे। कच्चे तेल में तेजी बरकरार, ब्रेंट 76 के करीब कारोबार कर रहा है। क्रिप्टो करेंसी Bitcoin में उछाल है और 35,000 डॉलर के पार निकल गया है।
एशियाई बाजार कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY 5.50 अंक नीचे नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 29,093.00 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.21 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 17,568.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 233.29 अंकों की बढ़त के साथ 29,115.75 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.63 फीसदी की बढ़त दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 0.46 अंक की गिरावट दिखा रहा है।