Get App

Global market : एशिया में तेजी, गिफ्टी निफ्टी में 20 अंक ऊपर, US फ्यूयर्स में भी दिख रही मजबूती

Global market : अमेरिकी बाजार कल मिले-जुले बंद हुए थे। टेक शेयरों में दबाव से नैस्डेक गिरा था। अमेरिकी बाजारों के सभी सेक्टर में दबाव दिखा था। टेस्ला का शेयर कल करीब 2 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 28 अंकों की बढ़त के साथ 24,477.50 के स्तर पर नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2024 पर 8:40 AM
Global market : एशिया में तेजी, गिफ्टी निफ्टी में 20 अंक ऊपर, US फ्यूयर्स में भी दिख रही मजबूती
Global market : गिफ्ट निफ्टी करीब 28 अंकों की बढ़त के साथ 24,477.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 188.10 अंक यानी करीब 0.49 फीसदी तेजी के साथ 38,057.61 के आसपास दिख रहा है

US Markets : बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे हैं। एशिया की मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। गिफ्टी निफ्टी में 40 अंकों बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। US फ्यूयर्स भी 0.25 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि अमेरिकी बाजार कल मिले-जुले बंद हुए थे। टेक शेयरों में दबाव से नैस्डेक गिरा था। अमेरिकी बाजारों के सभी सेक्टर में दबाव दिखा था। टेस्ला का शेयर कल करीब 2 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। नैस्डेक 10 जुलाई से करीब 9 फीसदी गिरा है। जिसके चलते बाजार से 2.3 लाख करोड़ डॉलर साफ हुए हैं। S&P500 इंडेक्स की करीब 1/3 कंपनियों ने नतीजे पेश कर दिए हैं। सिर्फ 43% कंपनियों की आय अनुमान से ज्यादा रही है। Lululemon का शेयर सिटी के डाउनग्रेड से 9 फीसदी गिरा है।

गिरने वाले टेक शेयर की बात करें तो AMD में 4.36 फीसदी, क्वालकॉम में 3.14 फीसदी, अल्फाबेट में 3.10 फीसदी और माइक्रोसॉफ्ट में 2.45 फीसदी की गिरावट हुई है। वहीं, Nvidia में 1.72 फीसदी, मेटा में 1.70 फीसदी, एप्पल में 0.48 फीसदी और अमेजन में 0.54 फीसदी की गिरावट हुई है।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 30 साल की बॉन्ड यील्ड 4.47 फीसदी, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.24 फीसदी, 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.14 फीसदी और 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.44 फीसदी पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें