Get App

Global Market: ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत, SGX Niftyमें 50 अंकों से ज्यादा की तेजी

GLOBAL संकेत बेहतर लग रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत कारोबार कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2021 पर 12:15 PM
Global Market: ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत, SGX Niftyमें 50 अंकों से ज्यादा की तेजी

GLOBAL संकेत बेहतर लग रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत कारोबार कर रहा है।  Dow Futures भी हरे निशान में नजर आ रहा है। SGX Nifty में 50 points से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।  कल  अमेरिका के बाजार MIXED रहे थे।

विदेशी बाजार से संकेत

अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। Dow में 210 अंक गिरा है और 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। Nasdaq में 122 अंक की तेजी आई है और नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq में तेजी आई है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.52 फीसदी के करीब है। सोने में तेज गिरावट आई है और Comex पर भाव 1800 डॉलर के नीचे फिसल गया है। कच्चे तेल में भी दबाव, ब्रेंट 73 डॉलर के नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। चांदी डेढ़ महीने के निचले स्तर पर पहुंचा। इधर कॉपर के दाम में तेज गिरावट आई है और ये 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

एशियाई बाजार

 ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूत कारोबार कर रहा है।   SGX NIFTY 50.50 अंक ऊपर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी  बढ़कर 29,107.98 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.32 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.03 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 17,385.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 156.69 अंकों की मजबूती  के साथ 28,715.28 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.14 फीसदी की  बढ़त दिख रही है। हालांकि शंघाई कम्पोजिट में 0.30 फीसदी कीगिरावट देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें