Global Market: एशियाई बाजारों में तेजी, डॉनल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण पर है दुनिया भर के बाजारों की नजर

US Markets: दुनिया भर के बाजारों की नजर ट्रंप 2.0 पर है। आज भारतीय वक्त के हिसाब से रात 10.30 बजे डॉनल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण है। कल डॉनल्ड ट्रंप के निजी समारोह में दुनिया के चुनिंदा 100 लोगों को रात्रिभोज पर बुलाया गया था। इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हुए थे

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एशियाई बाजारों में आज तेजी दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 53 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 23,291.50 के स्तर पर दिख रहा है

Wall street: भारतीय बाजारों के लिए आज मिलेजुले संकेत हैं। FIIs के नेट शॉर्ट तीन लाख कॉन्ट्रैक्ट के पार निकल गए हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। एशिया में तेजी है। शुक्रवार को अमेरिका में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे पर आज US के बाजार बंद है। दुनिया भर के बाजारों की नजर ट्रंप 2.0 पर है। आज भारतीय वक्त के हिसाब से रात 10.30 बजे डॉनल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण है। कल डॉनल्ड ट्रंप के निजी समारोह में दुनिया के चुनिंदा 100 लोगों को रात्रिभोज पर बुलाया गया था। इसमें मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हुए थे। डॉनल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। डॉनल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण में कौन -कौन होगा शामिल?

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में 3 पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, बुश और बिल क्लिंटन शामिल होंगे। जो बिडेन और कमला हैरिस भी शामिल होंगे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली भी शामिल होंगे। इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, एलॉन मस्क, जेफ बेजोस, टिम कुक, मार्क जुकरबर्, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल होंगे।


ट्रंप-शी जिनपिंग के बीच हुई बात

इस बीच डॉनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले चीनी राष्ट्रपति से फोन पर बात की है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ बातचीत काफी अच्छी रही। दोनों देशों के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन विश्व शांति के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे।

टिकटॉक हुआ बंद

अमेरिका में टिकटॉक की सेवाएं निलंबित हो गई हैं। एप्पल और गूगल ने प्ले ने टिकटॉक को स्टोर से हटा दिया है। ट्रंप 90 दिन की छूट दे सकते हैं। अमेरिका में टिकटॉक के 170 मिलियन मासिक यूजर्स है।

Trade setup for today : निफ्टी सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे, जारी रह सकता है कंसोलीडेशन

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में आज तेजी दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 53 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 23,291.50 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निक्केई 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 38,948.47 पर और स्ट्रेट टाइम्स 0.18 की गिरावट के साथ 3,804.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंड 1.70 फीसदी की बढ़त लेकर 19,914.70 पर और ताइवान का बाजार 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 23,287.41 के स्तर पर दिख रहा है। कोस्पी में भी 0.06 फीसदी की हल्की बढ़त है। शांघाई कम्पोजिट 18.04 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 3,257.88 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।