Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 7 सितंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
Market Outlook : टेक्निकल नजरिए से देखें तो बाजार बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन पॉजिटिव मोमेंटम बनाए रखा। डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल और इंट्राडे चार्ट पर लगातार रिकवरी का पैटर्न यह संकेत देता है कि मौजूदा स्तरों से और तेजी आ सकती है
Market Outlook :टेक्निकल तौर पर 22,800–22,850 का जोन निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 23,000-23,200 के आसपास बड़ा रेसिस्टेंस देखने को मिल सकता है
Market Outlook : 6 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 22,700 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 685.34 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 73,067.81 पर और निफ्टी 220.35 अंक या 0.98 प्रतिशत बढ़कर 22,776.10 पर बंद हुआ। आज लगभग 2685 शेयरों में बढ़त हुई, 1495 शेयरों में गिरावट आई और 197 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, HUL, HDFC लाइफ और जियो फाइनेंशियल निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, मैक्स हेल्थकेयर, ITC और इंफोसिस में गिरावट रही।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.7%, निफ्टी IT इंडेक्स 0.6% और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 0.3% नीचे गिरे। दूसरी ओर निफ्टी बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एनर्जी, इंफ्रा, मीडिया, FMCG, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस, प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम सेक्टर में 0.5-2% की बढ़त हुई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत ऊपर चढ़ा।
आगे के लिए क्या हो रणनीति?
कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च, श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स में रिकवरी जारी रही। निफ्टी 220 अंक ऊपर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स में 685 अंकों की बढ़त हुई। सेक्टर इंडेक्स में कैपिटल मार्केट और केमिकल्स में 2.44% से ज्यादा की तेजी आई, जबकि IT सेक्टर में लगभग 2% की गिरावट देखने को मिली।
टेक्निकल नजरिए से देखें तो बाजार बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन पॉजिटिव मोमेंटम बनाए रखा। डेली चार्ट पर बुलिश कैंडल और इंट्राडे चार्ट पर लगातार रिकवरी का पैटर्न यह संकेत देता है कि मौजूदा स्तरों से और तेजी आ सकती है।
डे ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में 22,600 का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन का काम करेगा। जब तक बाजार इस जोन के ऊपर बना रहेगा,रिकवरी जारी रहने की संभावना है। ऊपर की तरफ, बाजार 22,950–23,000 तक जा सकता है। इसके विपरीत 22,600 के नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर पड़ सकता है। इस स्तर के नीचे, निफ्टी 22,500–22,450 तक गिर सकता है।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP-रिसर्च,अजीत मिश्रा का कहना है कि वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकवरी जारी रही। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और दूसरी तिमाही के अच्छे बिज़नेस अपडेट्स से सेंटीमेंट को सपोर्ट मिला। इससे बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग एक फीसदी की बढ़त हुई। निफ्टी 22,776.10 पर और सेंसेक्स 73,067.81 पर बंद हुआ। हालांकि,रिकवरी सीमित रही क्योंकि ग्लोबल यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों को सतर्क बनाए रखा।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो प्राइवेट बैंकिंग,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,फार्मा और एनर्जी शेयरों में खरीदारी से रिकवरी को सहारा मिला और ये सेक्टर बेहतर प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहे। जबकि IT और रियल्टी सेक्टर पर दबाव रहा। ब्रॉडर मार्केट ने भी इस तेजी में हिस्सा लिया। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स में 1% से 1.5% के बीच बढ़त हुई।
ग्लोबल संकेत कुछ हद तक मददगार रहे क्योंकि ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। इसमें कच्चे तेल में स्थिरता और पश्चिम एशिया से तेल के निर्यात में बढ़ोतरी का योगदान रहा। अब बाजार कल होने वाली RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक के नतीजों और उसकी कमेंटरी पर बारीकी से नजर रखेगा। पश्चिम एशिया में लगातार तनाव और US फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने से ग्लोबल मॉनेटरी हालात के सख्त होने का संकेत मिल रहे हैं।
टेक्निकल तौर पर 22,800–22,850 का जोन निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 23,000-23,200 के आसपास बड़ा रेसिस्टेंस देखने को मिल सकता है। वहीं, नीचे की तरफ 22,600-22,400 का लेवल निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म सपोर्ट बना हुआ है। ग्लोबल मैक्रो रिस्क के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है, इसलिए उतार-चढ़ाव ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसे में चुनिंदा शेयरों पर फोकस करने की रणनीति अपनाना बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।