Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 58 प्वाइंट की बढ़त दिखा रहा है। एशिया भी ऊपर नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए । डाओ हल्के लाल निशान में बंद हुआ । S&P500 इंडेक्स 6000 के ऊपर बंद हुआ जबकि नैस्डेक हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। टेस्ला का शेयर 4.50% से ज्यादा चढ़ा
कल लंदन में पहले दौर की बैठक हुई है। आज भी प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी। लंदन के समय के मुताबिक 10 बजे बैठक शुरू होगी। स्कॉट बेसेन्ट ने कहा चीन के साथ बातचीत अच्छी रही। हॉवर्ड लुटनिक ने कहा चीन के साथ बातचीत सार्थक रही। हालांकि चीन के प्रतिनिधियों ने मीडिया से बात नहीं की।
चीन के साथ बैठक पर बोले ट्रंप
चीन के साथ बातचीत अब तक अच्छी रही। हालांकि चीन के साथ तालमेल बिठाना आसान नहीं है। बातचीत सही दिशा में जाने की रिपोर्ट मिली।
हॉन्ग कॉन्ग के बाजार में तेजी लौटी है। हैंग सैंग चीन एंटरप्राइज इंडेक्स 20% चढ़ा। 7 अप्रैल के निचले स्तरों से तेजी आई। इधर मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि विदेशी निवेशक चीनी शेयरों में निवेश बढ़ाना चाहते हैं।
मई में निर्यात 5% बढ़ा, हालांकि अनुमान 6% का था। अमेरिका को निर्यात 2020 के बाद सबसे तेज गिरावट पर है। आयात में 3.4% की गिरावट देखने को मिली। पिछले 5 में से 4 महीनों में चीन के इंपोर्ट में गिरावट दर्ज हुई। अमेरिका में गिरावट की भरपाई वियतनाम जैसे देशों को बढ़े हुए निर्यात से हुई।
लॉस एंजेलेस में हालात बिगड़े
700 मरीन सैनिक नेशनल गार्ड की मदद के लिए भेजे गए। ये फोर्स भीड़ नियंत्रण और टकराव कम करने में प्रशिक्षित है। अमेरिका में आमतौर पर सेना का उपयोग घरेलू मामलों में नहीं किया जाता। कैलिफोर्निया सरकार ने “अवैध बल प्रयोग” के खिलाफ मुकदमा दायर करने की बात कही। ट्रंप ने गवर्नर गेविन न्यूज़म की गिरफ्तारी की बात भी कही है।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
ब्रेंट क्रूड $67 प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहा है.ट्रेडर्स शॉर्ट पोजिशन कम कर रहे हैं, जिससे कीमत को सहारा मिला। संयुक्त राष्ट्र ने ईरान में बढ़ते यूरेनियम स्टॉक पर चिंता जताई। अमेरिका और ईरान इस हफ्ते वियना में नई बातचीत करेंगे। चीन-अमेरिका वार्ता में हर शब्द पर बाजारों की नजर है। लॉस एंजेलिस की स्थिति से राजनीतिक तनाव बढ़ा है और तेल की कीमतें भी बढ़ रही हैं। निवेशकों को अगले 24 घंटे में वैश्विक घटनाक्रम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 58.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 38,440.98 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.01 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.85 फीसदी चढ़कर 22,203.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 24,212.36 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 3,402.23 के स्तर पर दिख रहा है।