Global Market: पॉवेल पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में दबाव

Global Market: गिफ्ट NIFTY 26.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 34,162.30 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.26 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 9:53 AM
Story continues below Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि लोग दरों में कटौती की मांग कर रहे हैं। ब्याज दरों में तुरंत कटौती की जरूरत है।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद गिफ्ट निफ्टी मजबूती से डटा हुआ है। निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी। टैरिफ के बाद अब ट्रंप ने पॉवेल के खिलाफ मोर्चा खोला है। कहा फेड चीफ हारे हुए व्यक्ति हैं। जल्द दरें नहीं घटाई तो मंदी का खतरा बढ़ेगा। ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट दिखी। 2.5% तक फिसले है । एशिया में भी दबाव देखने को मिला।

पॉवेल पर बरसे डॉनल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि लोग दरों में कटौती की मांग कर रहे हैं। ब्याज दरों में तुरंत कटौती की जरूरत है। दरें नहीं घटी तो अर्थव्यवस्था में मंदी आएगी। ट्रंप ने पॉवेल पर निशाना साधते हुए कहा कि फेड चीफ एक हारे हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने सिर्फ बाइडेन की मदद के लिए दरों में कटौती की थी। बताते चलें कि 6-7 मई को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक होनी है।


पॉवेल की होगी बर्खास्तगी?

ट्रंप के लिए पॉवेल को हटाना संभव नहीं है। कानूनी जानकारों के मुताबिक ऐसा संभव नहीं है। व्हाइट हाउस ने कहा कि पॉवेल को हटाने के तरीके ढूंढ रहे हैं। डॉनल्ड ट्रंप की केविन वॉर्श के साथ चर्चा हुई। केविन को फिर से फेड प्रमुख बनाने पर चर्चा हुई। बता दें कि केविन वॉर्श अमेरिकी फेड के पूर्व प्रमुख हैं।

US का सोलर इंपोर्ट पर निशाना

साउथ एशिया के 4 देशों पर नया टैरिफ लगाया है। कंबोडिया, वियतनाम पर नया टैरिफ लगाया है। थाईलैंड और मलेशिया पर भी नया टैरिफ लगाया है। US इन देशों से सोलर इक्विपमेंट खरीदता है । 2024 में $12.9 बिलियन के सोलर इक्विपमेंट खरीदे।

नए शिखर पर सोना

गोल्ड की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर पहुंचने में कामयाब रही। कई एनालिस्ट का कहना है कि फेड चेयरमैन पर डोनाल्ड ट्रंप के दबाव बनाने की वजह से भी सोने की कीमतें में तेजी दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना3455 डॉलर प्रति औंस के पार निकला है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 26.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 34,162.30 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.26 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.28 फीसदी गिरकर 18,861.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ21,386.83 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 3,301.59 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।