Global market: फेड चेयरमैन के दिसंबर से ब्याज दरों की बढ़ोतरी की रफ्तार घटाने के बयान से ग्लोबल बाजारों में रौनक

Global market: SGX NIFTY 26 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.04 फीसदी बढ़त के साथ 28259.90 के आसपास दिख रहा है

अपडेटेड Dec 01, 2022 पर 7:32 AM
बुधवार को US मार्केट जबरदस्त तेजी के साथ हुए बंद हुए। DOW में 691 और NASDAQ में 484 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली

Global market: फेड चेयरमैन के दिसंबर से ब्याज दरों की बढ़ोतरी की रफ्तार घटाने के बयान से ग्लोबल बाजारों में रौनक देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार 3 से 4 फीसदी उछलकर बंद हुए हैं। सुबह एशिया में भी बढ़त देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी आज पहली बार 19000 के स्तर पर पहुंच गया है। उधर चीन में डिमांड रिकवरी और सप्लाई घटने आशंका से क्रूड में फिर उबाल आया है। ब्रेंट 85 डॉलर के पार निकल गया है। इस बीच 2 हफ्ते की गिरावट के बाद किप्टो में जोरदार तेजी आी है। बिटक्वाइन 4 फीसदी उछलकर 17 हजार के पार निकल गया है।

US फेड ने दिए ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी के संकेत

US फेड चेयरमैन जेरॉम पॉवेल ने कहा है कि ब्याज बढ़ोतरी दिसंबर से कम हो सकती है। US फेड चेयरमैन के बयान के बाद ग्लोबल मार्केट में जोरदार रौनक आई है। बुधवार को US मार्केट जबरदस्त तेजी के साथ हुए बंद हुए। DOW में 691 और NASDAQ में 484 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली। वहीं, लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद S&P में भी उछाल देखने को मिला। S&P 122 अंकों को उछाल के साथ 4080 पर बंद हुआ। DOW, NASDAQ और S&P कल दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। Netflix, Affirm, Meta और Zoom करीब 6 फीसदी ऊपर बंद हुए।


उधर नवंबर में यूरोजान महंगाई गिरकर 10 फीसदी पर आ गई है। यूरोजोन महंगाई में 17 महीने बाद गिरावट देखने को मिली है। US Q3 GDP ग्रोथ में सुधार देखने को मिला है। ग्रोथ के रिवाइज्ड आंकड़े बढ़ाकर 2.9 फीसदी किए गए हैं।

US में प्राइवेट जॉब में गिरावट देखने को मिली है। नवंबर में प्राइवेट नौकरियां कम हुई हैं। नवंबर में 1.27 लाख प्राइवेट नौकरियां रहीं। जबकि 2 लाख प्राइवेट नौकरियों का अनुमान था। अक्टूबर में प्राइवेट नौकरियों के 2.39 लाख अवसर रहे थे।

मार्सेलस इन्वेस्टमेंट के सौरभ मुखर्जी को पीएसयू बैंक स्टॉक्स अच्छे नहीं लग रहे, जानिए क्या है वजह

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों पर नजर डालें तो SGX NIFTY 26 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.04 फीसदी बढ़त के साथ 28259.90 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.53 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 15117.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 3.37 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 19223.92 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.61 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 3193.27 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।