Global Market: US फेड का डबल क्रिसमस गिफ्ट मिला। दरों में 0.25% की कटौती के साथ -साथ QUANTITATIVE EASING की भी वापसी दिया। सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए हर महीने $40 billion के ट्रेजरी बॉन्ड खरीदने का एलान किया। हालांकि 2026 और 2027 में सिर्फ एक-एक रेट कट के संकेत दिए। US फेड के फैसले से अमेरिकी बाजारों में जोश देखने को मिला। डाओ जोंस करीब 500 प्वाइंट उछला। नैस्डैक और S&P में भी रौनक देखने को मिला। एशिया में भी रौनक नजर आ रहा। गिफ्ट निफ्टी में भी करीब 80 प्वाइंट की बढ़त हुआ।
