डॉनल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया TRUTH में बयान के बाद ग्लोबल बाजारों से संकेत कमजोर होने शुरू किया। डाओ फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट नीचे फिसला। गिफ्ट निफ्टी ने भी बढ़त गंवाई। क्रूड 70 तक फिसलने के बाद एक बार फिर 74 के करीब पहुंचा है। इधर कल अमेरिकी बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बना। अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स 300 अंक चढ़कर बंद हुआ। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक बढ़त के साथ बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों के करीब बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सपोर्ट मिला। इजरायल-ईरान तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद है। ईरान युद्ध विराम की कोशिश कर रहा है।