Get App

Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला ₹633 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: नवरत्न डिफेंस कंपनी को कोचीन शिपयार्ड से ₹633 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कंपनी की डिफेंस टेक्नोलॉजी में स्थिति मजबूत करेगा। पिछले 6 महीने में इसका स्टॉक 37.46% ऊपर गया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 22, 2025 पर 10:35 PM
Stock in Focus: सरकारी डिफेंस कंपनी को मिला ₹633 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर
21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में BEL के शेयर BSE पर ₹417.60 पर बंद हुए।

Stock in Focus: नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को ₹633 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक अन्य सरकारी डिफेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने दिया है। इसके तहत BEL को अलग-अलग सेंसर्स, वेपन सिस्टम, फायर कंट्रोल मैकेनिज्म और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट की सप्लाई करनी है। इससे BEL की डिफेंस टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस में प्रमुख भूमिका मजबूत होती है।

पिछले ऑर्डर और कारोबार का विस्तार

इस ऑर्डर से पहले BEL को हाल ही में ₹592 करोड़ का ऑर्डर मिला था। इसने सितंबर मध्य में ₹712 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए गए थे। इन सभी ऑर्डर्स में टैंक सबसिस्टम, शिप डेटा नेटवर्क, कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम, ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (कवच), लेजर डैजलर, जैमर, स्पेयर पार्ट्स, अपग्रेड्स, IT इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबरसिक्योरिटी सॉल्यूशंस और ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म जैसी चीजें शामिल हैं।

वित्तीय प्रदर्शन मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें