Get App

Nifty Outlook: 16 नवंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट्स से

Nifty Outlook: पिछले हफ्ते की तेजी के बाद निफ्टी में अब कंसोलिडेशन दिख सकता है। एक्सपर्ट्स ने 24,700 से 25,500 तक के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल बताए हैं। महंगाई, कच्चे तेल की कीमतें और ग्लोबल संकेत भी बाजार की दिशा तय करेंगे। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 9:14 PM
Nifty Outlook: 16 नवंबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम? जानिए एक्सपर्ट्स से
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, 24,800-24,700 का स्तर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट रहेगा।

Nifty Outlook: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लगातार बिकवाली के दबाव में Nifty 50 करीब 90 अंक की गिरावट के साथ खुला। बाजार पूरे दिन दबाव में रहा। आखिर में निफ्टी 155 अंक गिरकर बंद हुआ।

हालांकि, पिछले हफ्ते जोरदार तेजी भी देखने को मिली। ऐसे में अब बाजार कुछ समय तक सीमित दायरे में रह सकता है। जानकारों के मुताबिक, 25,200 का स्तर निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस बन गया है। यह 2 मार्च 2026 के गैप-डाउन स्तर के आसपास है।

बाजार का आउटलुक कैसा रहेगा?

एनालिस्टों का मानना है कि छोटी अवधि में बाजार में कंसोलिडेशन दिख सकता है। हालांकि, लंबी अवधि का रुझान अभी पॉजिटिव बना हुआ है। सितंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। इससे कंपनियों की कमाई को लेकर भरोसा बढ़ा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी से भी बाजार को सहारा मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें