Global Market:गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशिया बाजारों में मजबूती, Q2 नतीजों के बाद दबाव में आया एक्सेंचर

गिफ्ट NIFTY 22.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 37,878.04 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.04 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.50 फीसदी गिरकर 22,266.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 9:34 AM
Story continues below Advertisement
Q2 नतीजों के बाद एक्सेंचर का शेयर 7% गिरा है। FY25 के लिए सेल्स ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया है। कंपनी ने गाइडेंस 4-7% से बढ़ाकर 5-7% किया।

गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया में भी मजबूती देखने को मिल रही। कल ऊपरी स्तरों से फिसलकर अमेरिकी बाजार फ्लैट बंद हुए। डाओ कल दिन की ऊंचाई से 300 अंक गिरा।

अमेरिकी बाजारों का हाल

ट्रिपल विचिंग डे से पहले बाजार में दबाव दिखा। आज $4.5 ट्रिलियन के कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायर होंगे। इंडेक्स फ्यूचर्स, ऑप्शन, स्टॉक ऑप्शन की एक्सपायरी एक ही दिन है। मार्च, जून, सितंबर, दिसंबर का तीसरा शुक्रवार ट्रिपल विचिंग डे होता है।


दबाव में आया एक्सेंचर

Q2 नतीजों के बाद एक्सेंचर का शेयर 7% गिरा है। FY25 के लिए सेल्स ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया है। कंपनी ने गाइडेंस 4-7% से बढ़ाकर 5-7% किया। कंपनी की CEO जूली स्वीट ने कहा कि US सरकार के साथ कंसल्टेंसी का काम धीमा पड़ा है। DOGE के बाद कंसल्टेंसी का काम धीमा पड़ा है।

वहीं FedEx में लगातार तीसरी तिमाही मुनाफे का अनुमान घटाया है । महंगाई, टैरिफ का कामकाज पर बुरा असर है।

सेंट्रल बैंक अपडेट

स्विस नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 25bps की कटौती की है। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं की है। महंगाई और ग्रोथ को लेकर बैंक ऑफ इंग्लैंड को चिंता है। स्वीडन के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया।

जापान में महंगाई दर में गिरावट

हेडलाइन महंगाई फरवरी में 3.7% रही (जनवरी में 4% थी)। जनवरी के 3.2% के मुकाबले कोर महंगाई 3% रही। कोर महंगाई का अनुमान फरवरी में 2.9% था। जनवरी के 2.5% के मुकाबले कोर महंगाई 2.6% रही। BoJ का कहना है कि आने वाले समय में कोर महंगाई में तेजी संभव है। चावल की कीमतों में बढ़त का महंगाई पर असर संभव है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 22.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 37,878.04 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.04 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.50 फीसदी गिरकर 22,266.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ23,724.11 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 3,376.96 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।