Global Market: गिफ्ट निफ्टी में जोश देखने को मिल रहा। करीब 200 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा। इधर ग्रीनलैंड पर मिलिट्री एक्शन ना करने और यूरोपीय देशों पर टैरिफ ना लगाने के भरोसे के बाद अमेरिकी बाजारों में भी जोरदार तेजी आई। एशिया भी मजबूत हुआ। हलांकि यूरोपीय संसद ने सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील हुई। मनीकंट्रोल की सुपर एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर दावोस में चंद्रा श्रीकांत के सवाल पर ट्रंप का बड़ा बयान आया। ट्रंप ने कहा PM मोदी की बहुत इज्जत करता हूं।अच्छी ट्रेड डील करेंगे।
