गिफ्ट निफ्टी में करीब 105 प्वाइंट की बढ़त देखने को मिल रही है। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे है। कल अमेरिकी बाजार मिले-जुले रहे। नैस्डैक में सवा परसेंट का उछाल दिखा। नैस्डेक 2 सत्रों में 600 अंक चढ़ा जबकि NVIDIA रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कल NVIDIA में 3.5% की तेजी दिखी। S&P500 हरे निशान में बंद हुआ जबकि डाओ, रसेल 2000 कल गिरकर बंद हुआ।
