दावोस में डोनल्ड ट्रंप के बयान से कच्चे तेल में गिरावट बढ़ी है। एक दिन में ब्रेट 1.50% लुढ़कर 78 डॉलर के नीचे फिसला है। ट्रंप ने कहा OPEC+ देश कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट लाएंगे। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया में भी मजबूती है और कल अमेरिका में भी करीब एक परसेंट तक की तेजी रही। डाओ रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 500 अंक दूर है जबकि S&P 500 इंडेक्स 6100 के ऊपर बंद हुआ ।
