Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, US के CPI आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। आज आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़ों से पहले US INDICES में कल खरीदारी दिखी। रूस की रिफाइनरी पर अमेरिकी प्रतिबंध से कच्चे तेल में उबाल। 2 हफ्ते की ऊंचाई पर भाव पहुंचा। ब्रेंट 65 डॉलर के पार निकला

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 24, 2025 पर 9:22 AM
Global Market:  गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, US के CPI आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर
टेक सेक्टर की कंपनियों Nvidia, Broadcom और Amazon के शानदार नतीजों ने बाजार को मजबूती दी। साथ ही Oracle के शेयरों में करीब 3% की छलांग ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ाया।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। एशिया में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। आज आने वाले रिटेल महंगाई के आंकड़ों से पहले US INDICES में कल खरीदारी दिखी। रूस की रिफाइनरी पर अमेरिकी प्रतिबंध से कच्चे तेल में उबाल। 2 हफ्ते की ऊंचाई पर भाव पहुंचा। ब्रेंट 65 डॉलर के पार निकला। वहीं जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से कल सोना 2% चढ़ा। अमेरिकी शेयर बाजारों ने भी गुरुवार को बढ़त दर्ज की, जिससे एशियाई बाजारों को अतिरिक्त सपोर्ट मिला। S&P 500 में 0.58% की बढ़त रही और यह 6,738.44 पर बंद हुआ। डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 144.20 अंक बढ़कर 46,734.61 पर पहुंचा। नैस्डैक कंपोजिट 0.89% उछलकर 22,941.80 पर बंद हुआ।

टेक सेक्टर की कंपनियों Nvidia, Broadcom और Amazon के शानदार नतीजों ने बाजार को मजबूती दी। साथ ही Oracle के शेयरों में करीब 3% की छलांग ने भी निवेशकों का उत्साह बढ़ाया।

शी जिनपिंग से मिलेंगे ट्रंप

30 अक्टूबर को साउथ कोरिया में मुलाकात होगी। डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि बैठक से अच्छे नतीजों की उम्मीद है। 2019 के बाद पहली बार दोनों राष्ट्राध्यक्ष मिलेंगे । ट्रंप ने 1 नवंबर से 100% टैरिफ की चेतावनी दी है । 10 नवंबर को राहत की मियाद खत्म हो रही है। आज ट्रंप ASEAN समिट के मलेशिया रवाना होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें