Get App

HDFC Bank Q1 Results Preview: 18 जुलाई को आएंगे नतीजे, जानिए NII, मुनाफे और मार्जिन पर क्या हैं अनुमान

HDFC Bank Q1 Results Preview: 18 जुलाई को HDFC Bank समेत देश के पांच बड़े निजी बैंक जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगे। निवेशकों की नजर खासतौर पर HDFC Bank के NII, मुनाफे, मार्जिन और एसेट क्वालिटी पर रहेगी। जानिए ब्रोकरेज हाउस इस बार बैंक के प्रदर्शन को लेकर क्या अनुमान लगा रहे हैं।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 12, 2026 पर 6:49 PM
HDFC Bank Q1 Results Preview: 18 जुलाई को आएंगे नतीजे, जानिए NII, मुनाफे और मार्जिन पर क्या हैं अनुमान
ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal का अनुमान है कि HDFC बैंक का प्रदर्शन इस बार भी मजबूत रहेगा।

HDFC Bank Q1 Results Preview: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank का बोर्ड 18 जुलाई (शनिवार) को मीटिंग करेगा। इस दौरान जून तिमाही (Q1FY27) के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

बिजनेस अपडेट में क्या रहा?

पिछले बैंक ने जून तिमाही का बिजनेस अपडेट जारी किया था। इसके मुताबिक, ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 15.4% बढ़कर ₹30.61 लाख करोड़ हो गया। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹26.53 लाख करोड़ था।

बैंक के एडवांस अंडर मैनेजमेंट भी बढ़कर ₹31.27 लाख करोड़ पहुंच गए। यह पिछले साल के मुकाबले 12.4% ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें