Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा। एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखने को मिला। वहीं ट्रेड डील की टेंशन और जियो पॉलिटिकल रिस्क घटने से कल US INDICES में दूसरे दिन भी अच्छी तेजी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब एक परसेंट चढ़ा। इस बीच सोने-चांदी में तूफानी तेजी जारी है। कॉमेक्स गोल्ड 5000 डॉलर के करीब तो चांदी निकली 98 डॉलर के पार निकला। जियोपॉलिटिक टेंशन और US के अच्छे इकोनॉमिक डाटा से सपोर्ट मिला।
वॉल स्ट्रीट लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। डाओ ने 2 सेशन में मंगलवार का नुकसान कवर किया। S&P500, नैस्डैक में कल भी रिकवरी देखने को मिली। रसेल 2000 ने 14वें सेशन में S&P500 से आउटपरफॉर्म किया। कल इंटेल का शेयर 12% गिरकर बंद हुआ । Q1 के कमजोर गाइडेंस से शेयर में गिरावट आई।
ट्रंप के बताए 'Framework Deal' की जानकारी नहीं है। ग्रीनलैंड पर डील हमारे और डेनमार्क बिना नामुमकिन है। सॉवरेनिटी, इंटीग्रिटी से कोई समझौता नहीं हुआ। मिनरल के राइट्स पर ट्रंप को कोई बातचीत नहीं हुई।
जेलेंस्की ने कहा कि UAE में शुक्रवार, शनिवार को त्रिपक्षीय बैठकें होंगी। US, रूस, यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने पर बातचीत हुई। ट्रंप को मनाने में EU भटका हुआ दिख रहा है। EU खुद डिफेंस करने के बजाय मदद मांग रहा है।
रूस-यूक्रेन पर बोले ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि डावोस में जेलेंस्की के साथ अच्छी बैठक हुई। जैरेड कुशनर, स्टीव विटकॉफ आज पुतिन से मिलेंगे। उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन जंग अब खत्म होगी।स्टीव विटकॉफ के मुताबिक पीस प्लान का काम 90% पूरा है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 24.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 53,888.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.48 फीसदी चढ़कर 31,904.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 26,717.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 4,127.06 के स्तर पर दिख रहा है।