Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, निक्केई में 1% से ज्यादा का उछाल, क्रूड में दबाव

Global Market: गिफ्ट NIFTY फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.73 फीसदी की बढ़त के साथ 39,180.06 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.98 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.13 फीसदी चढ़कर 22,993.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 9:13 AM
Story continues below Advertisement
नवंबर में $13.5 बिलियन के येन शॉर्ट हुए है। अक्टूबर में $9.74 बिलियन के येन शॉर्ट हुए थे।

गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। इधर क्रूड में भी नरमी देखने को मिल रही है। क्रूड 72 के नीचे आया है। कल अमेरिकी बाजार की चाल मिलीजुली रही थी। नैस्डेक, S&P500 इंडेक्स कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ । टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। 2024 में 54वीं बार S&P500 ने रिकॉर्ड हाई बनाया है। एप्पल का शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। CEO के पद छोड़ने के बाद इंटेल में भी तेजी दिखी है।

ब्रोकरेज के अपग्रेड के बाद टेस्ला ने भी रफ्तार पकड़ी है। मिस कंडक्ट के सबूत न मिलने पर सुपर माइक्रो 29% चढ़ा। 19 दिसंबर को अमेरिकी फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। 76% लोगों को ब्याज दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है।

डॉलर ने दिखाया दम !


3 दिनों की गिरावट के बाद डॉलर ने रफ्तार पकड़ी है। डॉलर इंडेक्स 1% चढ़कर 106.40 के पार निकला है।

येन कैरी ट्रेड की वापसी?

नवंबर में $13.5 बिलियन के येन शॉर्ट हुए है। अक्टूबर में $9.74 बिलियन के येन शॉर्ट हुए थे। ब्याज दरों के बीच का अंतर बढ़ा। अमेरिका में सरकारी कर्ज में बढ़ोतरी हुई है।मिजुहो फाइनेंशियल ने कहा कि येन कैरी ट्रेड की वापसी की आशंका है। इस साल की शुरुआत में देखे गए स्तर पर वापस संभव है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.73 फीसदी की बढ़त के साथ 39,180.06 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.98 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.13 फीसदी चढ़कर 22,993.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 19,528.74 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 3,366.03 के स्तर पर दिख रहा है।

Economy Shocker Market Impact: खराब खबर पर भी चला बाजार, Recovery के असली क्या है संकेत, आज कहां जाएगा बाजार?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।