Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में तेजी, दक्षिण कोरिया पर टैरिफ बढ़ने से कोरियाई बाजारों में दबाव, एशियाई बाजार में तेजी

Global Market: गिफ्ट NIFTY 99.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 52,983.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.93 फीसदी की बढ़त दिखा रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 8:26 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में तेजी, दक्षिण कोरिया पर टैरिफ बढ़ने से कोरियाई बाजारों में दबाव, एशियाई बाजार में तेजी
आफ्टर-मार्केट में सभी बड़े इंश्योरेंस शेयर धड़ाम हुए। गिरावट का असर डाओ फ्यूचर्स पर भी दिख रहा है। दरअसल, ट्रंप का Medicare Advantage रेट्स फ्लैट रखने का प्रस्ताव है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 90 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा। दक्षिण कोरिया पर टैरिफ बढ़ने से कोरियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा। डाओ फ्यूचर्स भी 150 प्वाइंट नीचे आया। वहीं कल US INDICES में बढ़त रही। डाओ जोंस में 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी रही।

ट्रंप का साउथ कोरिया पर निशाना

ऑटो, फार्मा, लकड़ी पर टैरिफ बढ़ाया। टैरिफ की दर 15% से बढ़ाकर 25% किया। बाकी सभी रेसिप्रोकल टैरिफ भी 25% किया। ट्रंप डील को कोरियाई संसद से मंजूरी न मिलने से नाराज है। ट्रंप ने कहा कि साउथ कोरिया के साथ जुलाई 2025 में डील हुई। अक्टूबर में शर्तें तय, अब तक अप्रूवल क्यों नहीं। 2024 में US ने $131.6 बिलियन का इंपोर्ट किया।

ट्रंप की कनाडा को चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें