Global Market: गिफ्ट निफ्टी 320 अंक चढ़ा, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, जेलेंस्की की ट्रंप के साथ बैठक पर टिकी बाजार की नजर

Global Market: गिफ्ट NIFTY 328.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ43,790.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.59 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.12 फीसदी चढ़कर 24,409.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 8:55 AM
आज यूक्रेन के राष्ट्पति जेलेंस्की की ट्रंप के साथ मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 328.50 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। वहीं डाओ जोंस हरे निशान में बंद हुआ जबकि S&P500, नैस्डेक गिरकर बंद हुआ। यूनाइटेड हेल्थ के शेयरों में उछाल और बर्कशायर हैथवे की हिस्सेदारी बढ़ने से यह तेजी आई,  लेकिन S&P 500 और नैस्डैक में गिरावट रही। डाओ जोंस 0.08% बढ़कर 44,946.12 पर, S&P 0.29% गिरकर 6,449.80 पर और नैस्डैक 0.40% नीचे 21,622.98 पर बंद हुआ।

ट्रंप-पुतिन की बैठक

अलास्का में बैठक बिना युद्धविराम के खत्म हुए। पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन पूरे डोनबास का नियंत्रण छोड़े। जेलेंस्की कह चुके हैं कि यूक्रेन कोई भी क्षेत्र नहीं छोड़ेगा। डॉनल्ड ट्रंप ने बैठक को 10 में से 10 नंबर दिए। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की से समझौता करने को कहेंगे। जेलेंस्की आज व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिलेंगे।


खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग?

ट्रंप के रुख में बदलाव से EU के नेता नाखुश हुए। ट्रंप ने पहले कहा था कि वो जमीन के मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। फौरन युद्धविराम पर ट्रंप के बदले स्वर से EU नाराज है। EU नेताओं को लगता है जेलेंस्की पर ट्रंप दबाव बना सकते हैं। ट्रंप जमीन का नियंत्रण छोड़ने का दबाव डाल सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाने की कोई जल्दबाजी नहीं। बशर्ते यूक्रेन नाटो शामिल न हो। यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी देने के लिए तैयार की है।

रूस ने किया हमला

यूक्रेन की एयरफोर्स ने बयान जारी किया । शनिवार को यूक्रेन पर ड्रोन से हमला किया। यूक्रेन 85 ड्रोन, एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इधर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि पुतिन के इरादों पर शक है।

ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की?

आज यूक्रेन के राष्ट्पति जेलेंस्की की ट्रंप के साथ मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी है। EU प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी शामिल होगी। बैठक में NATO के सेक्रेटरी जनलरी मार्क रूटे भी मौजूद रहेंगे। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब्ब भी शामिल होंगे। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांसी राष्ट्रपति भी शामिल होगे। इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी शामिल होगी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 328.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ43,790.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.59 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.12 फीसदी चढ़कर 24,409.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 25,245.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 3,735.70 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।