Global Market: गिफ्ट निफ्टी 50 अंक चढ़ा, एशियाई बाजारों में बढ़त, 1 हफ्ते की छुट्टी के बाद खुलें चीन के बाजार

गिफ्ट NIFTY 54.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 38,759.73 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.81 फीसदी चढ़कर 23,162.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 20,660.23 के स्तर पर नजर आ रहा

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
बुधवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 18 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.51 फीसदी हो गया।

गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सवा परसेंट तक की जोरदार तेजी आई। 1 हफ्ते की छुट्टी के बाद आज चीन के बाजार खुलेंगे । मंगलवार को अमेरिकी शेयरों में तेजी आई। जबकि ग्लोबल ट्रेड में उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों में कयासबाजी जारी रही, जिससे सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा और मैक्सिको पर लगाए गए 25% करों पर अंतिम समय में हुई बातचीत के बाद एक महीने की राहत मिलने के चलते सभी तीन अहम अमेरिकी शेयर सूचकांकों में तेजी आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 134.13 अंक या 0.30% बढ़कर 44,556.04 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 43.31 अंक या 0.72% बढ़कर 6,037.88 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 262.06 अंक या 1.35% बढ़कर 19,654.02 पर पहुंच गया।

चीन के बाजारों का हाल


चीन के बाजार आज से खुलेंगे। OCBC ने कहा कि बाजार US टैरिफ पर प्रतिक्रिया देगा। US, चीन के बीच बातचीत की उम्मीद है। पार्नासस इन्वेस्टमेंट्स टैरिफ का असर अनुमान से कम संभव है जबकि इनवेस्को का कहना है कि छोटी अवधि में गिरावट की आशंका है। गिरावट लंबी अवधि के लिए बाजार के लिए अच्छा है।

अल्फाबेट के तिमाही नतीजे

कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किए । कमजोर नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 9% गिरा। Q4 में कंपनी को $96.47 बिलियन की आय हुई । 2025 में कंपनी की $75 बिलियन निवेश की योजना है। गूगल क्लाउड से आय 11.96 बिलियन डॉलर रही। चीन ने कंपनी के खिलाफ जांच शुरु की है।

US बॉन्ड यील्ड

बुधवार के शुरुआती कारोबार में अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 18 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.51 फीसदी हो गया। वहीं, अमेरिकी 2-ईयर ट्रेजरी यील्ड 15 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.22 फीसदी हो गया।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 54.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 38,759.73 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.16 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.81 फीसदी चढ़कर 23,162.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 20,660.23 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 3,238.85 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।